बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीएपी नेता ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार बीएपी नेता अशोक निनामा के भाई अनिल (28) खमेरा थाना क्षेत्र के कलिमगरा में सोमवार देर रात घायल मिले थे। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रेम-प्रसंग में हमले की आशंका से जांच कर रही है। बीएपी नेता का दावा- सरपंच ने बताई थी लोकेशन पुलिस के अनुसार अनिल बांसलिखेड़ा के रहने वाले थे। वे अपने घर से करीब 6 किलोमीटर दूर झाड़ियों में घायल मिले थे। जांच में अशोक निनामा ने बताया है कि रात करीब 2 बजे उनके पास सरपंच प्रकाश का कॉल आया था। सरपंच ने पूछा कि - तुम्हारा भाई कहां है? ​अशोक के अनुसार, सरपंच ने उन्हें लोकेशन बताई और कहा कि - अनिल यहां पड़ा है, आकर ले जाओ। झाड़ियों में बचाने की गुहार लगा रहा था अनिल ​परिजनों के साथ जब अशोक बताए गए स्थान काली मगरी के पास पहुंचे। उन्हें झाड़ियों से अनिल की चीखने की आवाज आई। अशोक ने बताया​- मेरा भाई बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था। जब हम उनके पास पहुंचे तो वह बहुत बुरी हालत में था। उसने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे से उसे घसीट-घसीट कर पीटा गया है। ​परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अनिल को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से अनिल को बांसवाड़ा रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला घाटोल डिप्टी महेंद्र मेघवंशी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद युवक अनिल से रात में पुलिस ने बयान भी ले लिए थे। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। ​पुलिस कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है। जोशी ने बताया कि अनिल शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी है। उसके माता-पिता टीचर हैं और बहन सरपंच है। …. राजस्थान में मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में जन्मदिन पर युवक की हत्या, शव फेंका:पत्नी ने हथौड़े से वार कर मारा, प्लास्टिक कट्टे में शव बांधा; पेट्रोल छिड़कर जलाया जयपुर में युवक की हत्या कर शव प्लास्टिक के कट्‌टे में बांधकर फेंक दिया। शव की पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने केमिकल डालकर आग लगाकर जला दिया। पूरी खबर पढ़िए…