भीलवाड़ा जिले में तेज रफ्तार बाइक ने 6 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा उछलकर करीब 4 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक सवार युवक ही बच्चे को अस्पताल लेकर गया। मासूम के सिर पर 4 टांके आए हैं और पैर भी फ्रैक्चर हो गया। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा कोटड़ी थाना क्षेत्र के अकोला गांव का 29 जून को सुबह 10.43 बजे हुआ। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अलग-अलग जगह का बताकर शेयर किया जा रहा है। पहले देखिए हादसे की तस्वीरें सड़क पार करते समय मारी बाइक ने टक्कर जानकारी के अनुसार, आकोला गांव में कार्तिक (6) अपनी मां के साथ घर जा रहा था। कार्तिक की मां सिर पर एक गठरी रखे हुए सड़क के दूसरी तरफ चल रही थी, जबकि कार्तिक पीछे-पीछे खेलता हुआ आ रहा है। उसके साथ में चिप्स का पैकेट भी था। इस दौरान मां उसे आवाज लगाकर अपने पास बुलाती है तो वो दौड़कर मां के पास जाता है। इसी दौरान आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। कार्तिक उछलकर करीब 4 फीट दूर गिरा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार युवक कुछ आगे जाकर रुके और दौड़कर घायल बच्चे को संभाला। इसके बाद युवक ने बच्चे को गोद में उठाया और उसकी मां के साथ बाइक पर बैठाकर प्राइवेट अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे के सिर में 4 टांके आए और पैर फ्रैक्चर हो गया। …… ये खबर भी पढ़ें… अलवर में घर के बाहर कार ने मासूम को कुचला,VIDEO:रास्ता क्रॉस कर रही थी, हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी ले भागा अलवर में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर घायल हो गई। हादसा स्कीम नंबर-10 इलाके में 25 जून दोपहर 3:15 बजे हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि कार के टायर मासूम के ऊपर से निकल गए। पूरी खबर पढ़ें…