जैसलमेर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में खुईयाला के पास हुए सड़क हादसे में 18 बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी दादी की कब्र पर जियारत कर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पत्थरों से टकरा गई। गंभीर हालत में उसे जवाहिर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दादी की कब्र से लौटते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान हाजी खान (18) पुत्र पीरू खान निवासी रतन का गांव, ग्राम पंचायत कोहरियों का गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, हाजी खान अपनी दादी की कब्र पर जियारत करने गया था। वहां से बाइक पर घर लौटते समय खुईयाला क्षेत्र के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पत्थरों से जा टकराई। सिर में गंभीर चोट लगी, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसा इतना भीषण था कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को तत्काल जिला मुख्यालय स्थित राजकीय जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी युवक की मौत की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया। उधर, सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर सक्रिय हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।