पाली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के सवाल पर कहा- कांग्रेस केवल महिलाओं को अपना साइलेंट वोटर मानती है। उनके हक के लिए काम नहीं करती। उनकी मानसिकता महिला विरोधी है। वरना लोकसभा में बिल पास हो जाता। और महिलाओं को भी लोकसभा-विधानसभा में आरक्षण मिलता। बुधवार को राठौड़ भाजपा के नए कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- रिफाइनरी में हुआ हादसा दुभाग्यपूर्ण है। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी जांच में जुटी है। करीब एक महीने में सब कुछ साफ हो जाएगा। मुस्लिमों को कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक मानती है तीन तलाक को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुस्लिमों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानती है। उनके लिए कभी काम नहीं किया। भाजपा सरकार ने तीन तलाक बिल पास करवाया। जिससे मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को फायदा हुआ। तीन तलाक बिल आने के बाद तलाक के मामले कम हुए हैं। आगामी चुनाव में कांग्रेस नेता जब मोहल्लों में जाएंगे तो उन्हें महिलाएं छठी का दूध याद दिला देगी। दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसे फर्जी बताया गया है। मामले में मध्यप्रदेश से 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। इस मामले को कांग्रेस ने गलत बताया और कहा कि यह बीजेपी की अंदरूनी लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा है। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी सबके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। रोजगार को लेकर सकारात्मक काम करेंगे पाली में औद्योगिक क्षेत्र फेज एक-दो में फैक्ट्रियां बंद होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्द ही सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। ताकि लोगों का रोजगार न छीने।