पाली शहर में भाजपा का तीन मंजिला लग्जरी ऑफिस बनकर तैयार हो चुका है। 7 करोड़ की लागत से शहर के पांच मौखा पुलिया के पास ये बिल्डिंग बनाई गई है। इसका 27 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस ऑफिस की खास बात ये है कि यहां पार्टी पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग चैंबर बनाए गए है। वहीं पूरी बिल्डिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि भूकंप का असर भी नहीं होगा। इसके साथ ही बारिश के पानी को भी बचाया जाएगा। नगर परिषद से 1 करोड़ 60 लाख में खरीदी थी जमीन कार्यालय निर्माण संयोजक महेंद्र बोहरा ने बताया- शहर में बीजेपी ऑफिस के लिए 2 हजार मीटर भूमित आरक्षित की गई थी। 1 करोड़ 60 लाख में यह जमीन नगर परिषद से खरीदी गई थी। यहां पहले कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बना हुआ था। पट्‌टा बनने के बाद यहां निर्माण शुरू किया गया। जमीन की टेस्टिंग करवाने के बाद प्रोजेक्टर ड्राइंग बनाई गई।। इस बिल्डिंग को फायरप्रूफ बनाया गया है। इसके साथ्ज्ञ ही यहां संभाग प्रभारी समेत संगठन प्रभरी और जिलाध्यक्ष के अलग-अलग चैंबर बनाए गए हैं। एक कॉमन ऑफिस है। इसके साथ ही कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया गया है। पार्टी पदाधिकारियों के रुकने के लिए बनाए दो रूम पाली दौरे पर आने वाले अब पार्टी पदाधिकारियों को होटल में रुकने की जरूरत नहीं बनेगी। उनके लिए इसी बिल्डिंग में गेस्ट एरिया डेवलप किया गया है। इसमें अटैच लेट-बाथ के साथ दो रूम बनाए गए है। इसके अलावा 10 कॉमन लेट-बॉथ महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बनाए गए है। किचन के साथ 1 लग्जरी वेटिंग रूम बनाया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग, आईटी रूम भी तैयार किया गया है। आने वाले समय में बिल्डिंग में सोलर प्लांट और लिफ्ट भी लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पूरी बिल्डिंग वाई-फाई जोन में रहेगी। प्रदेश भर में एक डिजाइन के बने भाजपा कार्यालय कार्यालय निर्माण संयोजक ने बताया कि महेंद्र बोहरा ने बताया कि 27 अप्रेल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन टोंक से वर्चुअल रूप से पाली कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश में ऐसे साथ भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन उस दिन किया जाएगा और दो कार्यालयों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। पूरे राजथान में एक डिजाइन से हाइटेक भाजपा कार्यालय बनाएं गए है। इस भवन में जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष का अलग-अलग रूम है। महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग लेटबॉथ होगा। साउंड सिस्टम, मीटिंग हॉल, संगठन प्रभारी, आईटी सेल का रूम भी है। गेस्ट के लिए दो रूम लेटबॉथ अटेच बनाए है। गेस्ट को होटल में रूकवाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए भी चार-पांच रूम बनाए गए है। भविष्य में इसमें लिफ्ट लगाने और सोलर प्लांट लगाने की प्लानिंग है।