राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आरबीएसई ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का आट्‌र्स, कॉमर्स, विज्ञान संकाय का परिणाम जारी कर दिया। जयपुर जिले में साइंस का 97,82%, आट्‌र्स का 97.15% और कॉमर्स का 94.99% रिजल्ट रहा। साइंस और आट्‌र्स में लड़कियों ने बाजी मारी, जबकि कॉमर्स में लड़के आगे रहे। पिछले साल के मुकाबले इस बार तीन संकाय का रिजल्ट कम रहा। 12वीं बोर्ड में जयपुर की जिलेवार स्थिति देखे तो जयपुर जिला साइंस में 26वें से 19वें और कॉमर्स में 17वें 27वें नम्बर पर आया, हालांकि आट्‌र्स का रिजल्ट वहीं का वहीं रहाय़ जयपुर का एक मामला ऐसा भी सामने आया कि साइंस के स्टूडेंट अर्पित अग्रवाल जो की ब्लाइंड है उनका कहना है कि सभी पेपर दिए थे इसके बावजूद से अनुपस्थित दिखा दिया इसकी वजह से सप्लीमेंट्री रिजल्ट आया है। . यह भी पढ़े: दिहाड़ी मजदूर का बेटा 12वीं साइंस में राजस्थान टॉपर:प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी में पढ़ा; फॉर्च्युनर सॉन्ग पर नाचे स्टूडेंट्स 12वीं रिजल्ट के होनहारों की जानकारी के लिए ब्लॉग पढ़िए