राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। संवीक्षा एवं उत्तर-पुस्तिका की स्कैन फोटो प्रति प्राप्त करने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद लेट फीस के साथ 3 दिन का समय मिलेगा। इसके लिए 100 रुपए प्रति सब्जेक्ट फीस लगेगी। ऑनलाइन आवेदन ही किए जा सकते हैं। राजस्थान बोर्ड ने इसके लिए आम सूचना जारी कर दी है। 10वीं के लिए लेट फीस से 3 अप्रैल तक का समय राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र संवीक्षा (स्क्रूटनी) तथा उत्तर-पुस्तिका की स्कैन फोटो कॉपी लेने के लिए लेट फीस के साथ 3 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसकी फीस प्रति विषय 100 रुपए है। इसी बीच, इस बार री-चेकिंग की सुविधा गणित के साथ-साथ विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में भी शुरू की गई है। बोर्ड ने री-चेकिंग के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए का शुल्क तय किया है। री-चेकिंग आवेदन में प्रश्न संख्या और पृष्ठ संख्या अनिवार्य रूप से लिखनी होगी। परिणाम का मैसेज या ईमेल मिलने की तारीख से 5 दिन के अंदर ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ………. पढें ये खबर भी…. 5 साल बाद 12वीं के रिजल्ट में क्यों गिरावट आई?:स्टूडेंट्स को तैयारी का समय कम मिला, जल्द हुए एग्जाम; क्या बोले-एक्सपर्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पिछले 5 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 12वीं के तीनों सब्जेक्ट का रिजल्ट गिरा है। इस साल आट्र्स का रिजल्ट 97.54%, कॉमर्स का 93.64% और साइंस का 97.52% रहा। साल 2025 के मुकाबले आट्र्स का रिजल्ट 0.24%, साइंस का 0.91% कम रहा। वहीं कॉमर्स का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले इस बार 5.43 प्रतिशत कम रहा। पिछले साल (2025) आट्र्स का 97.78, कॉमर्स का 99.07 और साइंस का 98.43% परिणाम रहा था। पूरी खबर पढें सरकारी स्कूल की छात्रा टॉपर, दोस्त फॉर्च्युनर सॉन्ग पर नाचे:साइंस में 499 नंबर लाने वालीं 3 लड़कियां सीकर की; जोधपुर की स्टूडेंट को कार मिलेगी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। साइंस में 5 संयुक्त टॉपर ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। आट्र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर एक गर्ल्स स्टूडेंट ने टॉप किया है। टॉप-5 में जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे प्रदेश के बड़े जिलों को जगह नहीं मिली है। (पूरी खबर पढें) राजस्थान में कैसे बढ़ा 10वीं का रिजल्ट:पैटर्न बदलाव और नई शिक्षा का कितना पड़ा असर, जानिए एक्सपर्ट ने बताए कौन से 6 कारण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट का प्रतिशत कोरोना काल के बाद हर साल बढ़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल भी 1.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अगर वर्ष 2020 के रिजल्ट से तुलना करें तो इसमें 13.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने एक्सपर्ट से बात की। एक्सपट्र्स ने रिजल्ट बढ़ने के कई कारण बताए। इसका सबसे बड़ा कारण नई शिक्षा नीति और पेपर पैटर्न में बदलाव है। पूरी खबर पढें 10वीं में जुड़वा बहनों के 98% नंबर आए:सब्जी बेचने वाले की बेटी के 98.67 प्रतिशत; कोटा में परिणाम देख डांस करने लगे स्टूडेंट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लड़कों का 93.63 और लड़कियों का 94.90% रिजल्ट रहा है। पूरी खबर पढें Topics: राजस्थान-12वीं रिजल्ट