राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं कक्षा की सप्लीमेंटरी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। शिक्षा विभागीय परीक्षा के पंजीयक ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होकर सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक होंगी। आठवीं में सप्लीमेंटरी परीक्षा पास नहीं करने वाले स्टूडेंट्स को फिर से आठवीं कक्षा में ही पढ़ना होगा। 20 जुलाई से शुरू होगी पांचवीं की परीक्षा क्लास-5 की परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। आठवीं की परीक्षा 25 जुलाई तक चलेगी क्लास-8 की सप्लीमेंटरी परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए जरूरी निर्देश शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स से परीक्षा की तारीख और समय का ध्यान रखने को कहा है। दिव्यांग स्टूडेंट्स को नियम के अनुसार अतिरिक्त समय और जरूरी सुविधा दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, पेजर, डिजिटल डायरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उत्तर पुस्तिका पर रोल नंबर केवल तय जगह पर ही लिखना होगा।