शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कोटा जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज सांगोद विधानसभा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के साथ बुधवार को भामाशाह मंडी में गेंहू की फसल का कम दाम मिलने से झाड़ आमली निवासी हंसराज वैष्णव की दर्दनाक मौत पर उसके घर पहुंचकर परिवारजनो से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने कहा -आज दिन तक भी सरकार का कोई सहयोग गरीब किसान के परिवार नहीं मिला। इस दौरान भानुप्रताप सिंह ने कहा की वह दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं व हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। मृतक हंसराज कच्चे मकान में रहता था। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसल को काफ़ी नुक़सान हुआ था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम कोटा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में 25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इस दौरान सांगोद ब्लॉक के अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद,पुर्व जिपस रामराज यादव, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे!