राजस्थान उच्च न्यायालय ने ग्रीष्मकाल को देखते हुए न्यायालयों के समय में बदलाव किया है। इस संबंध में 23 मार्च को अधिसूचना जारी की गई है। नए समय के अनुसार सोमवार से 28 जून 2026 (रविवार) तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र से अदालत में आने वाले परिवादियों की परेशानियों के मद्देनजर हर साल समय बदला जाता है। उच्च न्यायालय का समय अधीनस्थ न्यायालयों का समय पीठासीन अधिकारियों के लिए निर्देश आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 बजे से 8:00 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक अपने चैंबर्स में कार्य करेंगे। यह आदेश ग्रीष्मकाल के दौरान कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।