जालोर जिले में एएनटीएफ टीम ने सूचना के आधार पर सरहद बड़गांव क्षेत्र में नाकाबंदी कर 240.390 किलो डोडा जब्त किया। टीम को जानकारी मिली थी कि गुजरात की ओर से एक सफेद क्रेटा कार रानीवाड़ा होते हुए सांचौर जा रही है। नाकाबंदी के दौरान कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी तेज भगा दी। टीम ने टायर ब्रेकर लगाकर पीछा किया और कार को घेरकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार हो गया। सूचना पर नाकाबंदी, कार का पीछा कर रोका एएनटीएफ चौकी जालोर को सूचना मिली थी कि गुजरात की ओर से एक सफेद रंग की क्रेटा कार रानीवाड़ा होते हुए सांचौर की तरफ आ रही है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ है। इस पर टीम ने सरहद बड़गांव क्षेत्र में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी और तेज गति से भगा दी। टीम ने पीछा करते हुए टायर ब्रेकर की मदद से कार के टायर फोड़ दिए, बावजूद इसके आरोपी करीब 1-2 किलोमीटर तक गाड़ी भगाते रहे। आखिरकार टीम ने कार को घेर लिया। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार कार रुकने के बाद आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे। टीम ने प्रवीण उर्फ पिंटू (30) पुत्र रघुनाथराम निवासी नया वाड़ा, थाना बागोड़ा, जिला जालोर को पकड़ लिया। उसका एक साथी पेड़-पौधों का फायदा उठाकर फरार हो गया। बाद में स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाकर जब्त डोडा और आरोपी को सौंपा गया। एएनटीएफ गठन के बाद बड़ी मात्रा में जब्ती एएनटीएफ के गठन के बाद से अब तक राज्य भर में कुल 10,550 किलो डोडा पकड़ा जा चुका है। इसमें से 9 कार्रवाई में 12 कार्रवाई में 3 हजार किलो से ज्यादा अवैध डोडा चूरा सिर्फ जालोर व बाड़मेर में पहुंचने से पहले ही पकड़ा गया है। तस्करी के रास्ते में बदलाव लगातार कार्रवाई के बाद तस्करों ने राज्य के अंदरूनी रास्तों की जगह गुजरात के रास्ते तस्करी शुरू कर दी है। यह खेप चित्तौड़गढ़ से गुजरात होकर लाई गई थी। गुजरात मार्ग से आई खेप पर यह पहली कार्रवाई बताई गई है।