राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने खांसी की सिरप, मिर्गी के दौरे की दवाई, एंटी एलर्जी मेडिसीन सहित मेहंदी के कोन को बेचने पर रोक लगाई है। ये दवाइयां और कॉस्मेटिक उत्पाद जांच में अमानक मिले हैं। इनके सैंपल ​16 से 30 अप्रैल के बीच अलग-अलग जगहों से लिए गए थे। डिपार्टमेंट ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए इन दवाइओं और मेहंदी कोन को बेचने पर रोक लगाई है। राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया- पुष्प हिना ब्रांड से बाजार में ​बिकने वाली मेहंदी कोन, प्रेम दुल्हन फास्ट कलर के नाम से मिलने वाला कलर कोन जांच में अमानक मिले हैं। कलर कोन में जो तत्व बताए गए, उनमें से भी एक भी तत्व ऑरिजनल नहीं मिला। इस कारण इसका सैंपल ही फेल घोषित कर दिया। ये कलर बाजार में पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन की फर्म मैसर्स प्रेम ग्रीन प्रा. लि. की तरफ से तैयार करके बेचा जाता है। वहीं मेहंदी कोन सोजत (पाली) की फर्म पुष्प हिना प्रा. लि. की तरफ से बनाया जाता है। इन दोनों को बेचने पर रोक लगाते हुए इनके बचे हुए स्टॉक को बाजार से उठाने के निर्देश दिए हैं। इन दवाइयों को बेचने पर भी लगाई रोक