राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएन) ने वर्दीधारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए हर महीने 180 रुपए धुलाई भत्ता (वॉशिंग अलाउंस) देने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह भत्ता उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्हें यूनिफॉर्म खरीदने का भत्ता मिलता है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ (बीएमएस) की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इस मांग की अनुशंसा जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल (JMC) ने भी की थी, जिसके बाद निगम प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। जल्द ही प्रदेश की अन्य बिजली कंपनियों में भी इसी संबंध में आदेश जारी होने की संभावना है, जिससे 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इन कर्मचारियों को मिलेगा धुलाई भत्ता निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार ड्राइवर और टेक्निकल हेल्पर, जिन्हें यूनिफॉर्म खरीदने का भत्ता मिलता है, अब 180 रुपये प्रतिमाह धुलाई भत्ता भी प्राप्त करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार के वित्त विभाग के 3 अगस्त 2023 के आदेश को अपनाया गया है। यह आदेश 30 जून से लागू कर दिया गया है। 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी और इसे जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल (JMC) ने भी उचित मानते हुए अपनी अनुशंसा दी थी। अब आरवीयूएन में आदेश जारी होने के बाद जल्द ही प्रदेश की अन्य बिजली कंपनियों में भी इसी तरह के आदेश जारी होने की उम्मीद है। इससे 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।