पाली जिले के रोहट क्षेत्र के भाकीरवाली गांव में सोमवार को आयोजित हुए राहत शिविर का ग्रामीणों ने प्रशासक अमराराम बेनीवाल के नेतृत्व में बहिष्कार किया और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। समझाइश के बाद माने उनका कहना था कि किसानों की भूमि का जो ऑनलाइन सीमांकन किया गया है वह गलत है। इसलिए राजस्व टीम बनाकर मौके पर जाकर सभी किसानों की जमीन का सीमांकन करने की उन्होंने मांग की। मौके पर रोहट एसडीएम पुरण कुमार, तहसीलदार प्रकाश कुमार पहुंचे और उनसे समझाइश की। अधिकारियों के सर्वे फिर से करवाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण दोपहर दो बजे धरने से उठे और शिविर में काम होना शुरू हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत भाकरीवाल के राजस्व गांव के के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।