केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार उदयपुर में साकरोदा स्थित गैस प्लांट पर शुक्रवार देर शाम मॉक ड्रिल हुई। दरअसल, हवाई हमले से गैस प्लांट में आग लगने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। प्रशासन के निर्देश पर जल्द से जल्द नागरिक सुरक्षा विभाग, फायर ब्रिगेड और एचपीसीएल की टीमें मौके पर रवाना हुईं। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आपात स्थिति में निपटने की क्षमताओं और मुस्तैदी को बारीकी से परखा। इस दौरान आपात​कालीन यूनिटों द्वारा ब्लेक आउट, फायर फाइटिंग और रेस्क्यू आदि का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए तो नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। आग लगते ही ब्लेक आउट शनिवार शाम ठीक 7.25 बजे साकरोदा प्लांट से प्रशासन को सूचना दी गई। इसमें बताया कि प्लांट के स्टोरेज के पास एयर स्ट्राइक के चलते विस्फोटक गिरा। जिससे आग लग गई। संबंधित एरिया में ब्लेक आउट हो गया है। गैस के स्टोरेज कैप्सुल में लीकेज होने की भी सूचना प्रसारित की गई। प्रशासन सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंचे। इससे पहले प्लांट मैनेजर रामानुज कर्मकार के निर्देशन में बीपीसीएल की टीमों ने संबंधित एहतियातन कार्रवाई शुरू कर दी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीपसिंह बग्गा आदि मौजूद थे। अब देखिए, मॉक ड्रिल से जुड़ी PHOTOS….