सीकर जिले में 24 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती मार्केट जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है। युवती के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 30 मार्च की दोपहर उनकी बेटी मार्केट में सामान लेने के लिए गई थी, जो कई घंटे बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटी। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। बाजार में तलाश करने पर भी पता नहीं चला। सीकर में 18 साल की युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। युवती दूसरे प्रदेश की रहने वाली है। जो वर्तमान में काम के सिलसिले में अपने परिवार के साथ सीकर जिले में रहती है। सीकर में 30 मार्च को सुबह 11 बजे वह घर से बिना बताए कहीं पर चली गई, जिसकी परिवार ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। सीकर से एक नाबालिग और एक महिला गायब:परिवार ने युवक पर जताया शक,खाटूश्यामजी जाने की कहकर निकली युवती सीकर जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की और 20 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की शाम के समय बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। वहीं 20 साल की महिला खाटूश्यामजी जाने की बात कहकर निकल गई। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)