राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 26 अप्रैल को 1 दिन के जोधपुर दौरे पर रहेंगे। वह यहां सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। इसमें मुख्य अतिथि विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे। कार्यक्रम में 192 स्टूडेंट्स को डिग्री बांटी जाएगी। जिसमें 13 कोर्सेज में शामिल 9 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। जिनमें से 6 छात्राएं हैं। जबकि चार कोर्सेज में 5 से कम स्टूडेंट होने के कारण कोई मेडल नहीं दिया जाएगा। राज्यपाल के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बतादें, राज्यपाल 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे मोगड़ा गांव के पास एमईएस हेलीपैड पर उतरेंगे। 10.15 बजे मोती बाग, पाली रोड पहुंचकर 10.45 तक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह सुबह 11.25 बजे डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सुश्रुत ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां दोपहर 11.30 से 1.15 बजे तक सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2.35 बजे मोगड़ा हेलीपैड से 2.40 बजे जयपुर रवाना हो जाएंगे। किस कोर्स में कितने छात्रों को मिलेगी डिग्री 1. बीए (सिक्योरिटी मैनेजमेंट) 2021-2024 में 17 डिग्री 2. बीए (सिक्योरिटी मैनेजमेंट) 2022-2025 में 22 डिग्री 3. बीए 2021-2024 में 11 डिग्री 4. बीए 2022-2025 18 डिग्री 5. एमए/एमएससी क्रिमिनोलॉजी 2022-2024 में 25 डिग्री 6. एमए / एमएससी क्रिमिनोलॉजी 2023-2025 में 24 डिग्री 7. एलएलएम (क्रिमिनल लॉ) 2022-2024 में 15 डिग्री 8. एलएलएम (क्रिमिनल लॉ ) 2023-2025 में 18 डिग्री 9. एमटेक (साइबर सिक्योरिटी) 2022-2024 में 3 डिग्री 10. एमटेक (साइबर सिक्योरिटी) 2023-2025 में 3 डिग्री 11. एमए-आइआर 2023-2025 में 4 डिग्री 12. एमएसडब्ल्यू 2021-2023 में 1 डिग्री 13. एमएसडब्ल्यू 2022-2024 में 7 डिग्री, सहित 4 PHD की उपाधि दी जाएगी