भीलवाड़ा में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से जन-जीवन बेहाल है, इस सप्ताह से लगातार तेज गर्मी के चलते शहरवासियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ेगा। संभावना है कि इस दौरान तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा दोपहर करीब 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छाया है, मेन मार्केट में भी दोपहर से पहले और शाम 5 करीब बजे के बाद लोग बाजार में पहुंच रहे हैं।शहर के प्रमुख जिला कलेक्टर कार्यालय और कोर्ट रोड भी इन दिनों गर्मी के चलते चहल पहल काफी कम है। ग्राहकों से भरी रहने वाली सब्जी मंडी भी गर्मी के चलते ख़ाली ख़ाली नजर आ रही है। कल से चलेगी हीटवेव मौसम विभाग ने कल शुक्रवार से इस सप्ताह भीलवाड़ा में हीटवेव और तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक भीलवाड़ा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके चलते आमजन को भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना करना पड़ेगा।