राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात 65 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल हुआ। कई नए अफसरों की एंट्री हुई। वहीं, 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। वन मंत्री से उलझने वाले सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा का भी नाम ट्रांसफर लिस्ट में है। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी अब सीएम सचिव होंगे। आईएएस बहनें टीना और रिया डाबी का भी तबादला हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय में नए अफसर, पुराने फील्ड में मुख्यमंत्री के सचिव, विशिष्ट सचिव बदले गए हैं। तीन नए ओएसडी लगाए हैं। जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी का तबादला मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर किया है। मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक का तबादला जयपुर कलेक्टर और विशिष्ट सचिव अरविंद कुमार पोसवाल को हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। सीकर कलेक्टर रहे मुकुल शर्मा भी सीएमओ में सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव होंगे। डीग कलेक्टर उत्सव कौशल मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव होंगे। टीना डाबी की बहन रिया डाबी को उदयपुर जिला परिषद सीईओ से मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया है। किशनगढ़ एसडीम रजत यादव और भीलवाड़ा एसडीम अक्षत कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया गया है। अमिता शर्मा को वित्त विभाग के संयुक्त सचिव से मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया है। उत्सव कौशल भी मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। सेवा शिविर में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर बहस हुई थी वन मंत्री संजय शर्मा से उलझने वाले सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा को सीएमओ में पोस्टिंग मिली है। पिछले साल दिसंबर में सीकर में सेवा शिविर के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर दोनों में बहस हो गई थी। मंत्री नाराज होकर चले गए थे। संजय शर्मा ने कहा था- आप चोरों को बचा रहे हो, आपकी मर्जी हो उस तरह से इस सीकर जिले को और यहां के सेवा शिविरों को चलाइए, मैं जा रहा हूं। कलेक्टर और मंत्री के बीच बहस का वीडियो भी सामने आया था। इस पर खूब सियासत हुई थी। कांग्रेस ने इस पर तंज कसे थे। संदेश नायक होंगे जयपुर कलेक्टर लंबे समय बाद जयपुर कलेक्टर को बदला गया है। अब मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक जयपुर के प्रशासनिक मुखिया होंगे। वहीं, टीना डाबी का बाड़मेर से टोंक कलेक्टर के पद पर तबादला किया गया है। इनकी बहन रिया डाबी का भी ट्रांसफर हुआ है। कन्हैयालाल स्वामी होंगे जोधपुर के संभागीय आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) आयुक्त केएल स्वामी का तबादला जोधपुर के संभागीय आयुक्त के पद पर किया गया है। आबकारी आयुक्त नकाते शिवप्रसाद मदन का तबादला अक्षय उर्जा निगम के एमडी के पद पर किया गया है। उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। देखिए ट्रांसफर लिस्ट…