राजस्थान में देर रात 65 IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई है। लिस्ट के मुताबिक सीकर में अब नए कलेक्टर आशीष मोदी होंगे। सीकर से मुकुल शर्मा का ट्रांसफर CM के विशिष्ट सचिव पद पर कर दिया गया है। करीब डेढ़ साल बाद सीकर को नया कलेक्टर मिला है। नए कलेक्टर आशीष मोदी 2014 बैच के IAS ऑफिसर है। जो मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। यह पूर्व में जैसलमेर, भीलवाड़ा जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्मेंट,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मुकुल शर्मा और प्रभारी मंत्री संजय शर्मा की हुई थी बहस बता दें कि मौजूदा कलेक्टर मुकुल शर्मा और प्रभारी मंत्री संजय शर्मा के बीच दिसंबर महीने में बहस भी हुई थी। जब प्रभारी मंत्री संजय शर्मा सीकर के नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। तब कलेक्टर मुकुल शर्मा वहां नगर परिषद के कर्मचारी और अधिकारियों का पक्ष ले रहे थे। इस बहस के बाद प्रभारी मंत्री संजय शर्मा सीकर भी नहीं आए। मोदी के खिलाफ IAS पत्नी ने दी थी शिकायत नए कलेक्टर आशीष मोदी की शादी 2014 बैच की IAS भारती दीक्षित से हुई थी। हालांकि नवंबर 2025 में भारती ने पति आशीष मोदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने मारपीट,बंधक बनाने जैसे आरोप लगाए थे।