राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 65 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसमें उदयपुर जिला कलेक्टर से लेकर कई अफसर बदले गए हैं। UPSC टॉपर जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल अब उदयपुर के नए कलेक्टर होंगे। जारी सूची में उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता को आबकारी आयुक्त बनाया गया है, वे उदयपुर में ही रहेंगे और पूरे प्रदेश के आबकारी विभाग के मुखिया होंगे। जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी का तबादला जोधपुर के संभागीय आयुक्त के पद पर किया गया है। आबकारी आयुक्त नकाते शिवप्रसाद मदन का तबादला अक्षय उर्जा निगम के एमडी के पद पर किया गया है। उदयपुर जिला परिषद सीईओ टीना डाबी की बहन रीया डाबी को मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया है। यूडीए कमिश्नर राहुल जैन को जोधपुर नगर निगम आयुक्त लगाया लेकिन इस सूची में यूडीए कमिश्नर के पद पर अभी किसी को नहीं लगाया है। सूची में एल.एन. मंत्री लंबे समय बाद अब उदयपुर लौट रहे हैं, अभी वे पाली कलेक्टर हैं। अब जानिए नए कलेक्टर गौरव अग्रवाल के बारे में IAS गौरव अग्रवाल जोधपुर कलेक्टर के पद हैं और वहां से अब उदयपुर कलेक्टर लगे हैं। अग्रवाल 2014 बैच के IAS हैं। वे 2014 के UPSC परीक्षा में टॉपर रह चुके हैं। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग असिस्टेंट कलेक्टर झालावाड़ में 25 जून 2015 को हुई थी। IAS गौरव अग्रवाल ने सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने IIT-JEE की परीक्षा में 45वां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद 21 साल की उम्र में उन्होंने कैट की परीक्षा में 99.94 प्रतिशत प्राप्त किए और IIM लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई की, जहां पर वह गोल्ड मेडलिस्ट रहे। अग्रवाल UPSC की पहली कोशिश में ही IPS बने। इसके बाद लगभग 4 सालों बाद फिर से UPSC की परीक्षा दी, जिसमें वह टॉपर बने। उन्होंने हांगकांग में इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में 40 महीने भी काम किया था। अब अग्रवाल प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं। तबादला सूची में उदयपुर-सलूंबर के अफसर --- ये खबर भी पढ़ें IAS डाबी बहनों का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ऑफिस में बड़ा फेरबदल:रातों-रात बदले 25 जिलों के कलेक्टर, मंत्री से उलझने वाले IAS को हटाया राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात 65 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल हुआ। कई नए अफसरों की एंट्री हुई। वहीं, 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। वन मंत्री से उलझने वाले सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा का भी नाम ट्रांसफर लिस्ट में है। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी अब सीएम सचिव होंगे। आईएएस बहनें टीना और रिया डाबी का भी तबादला हुआ है। (पूरी खबर पढ़ें)