बालोतरा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे 4 डंपर जब्त कर डंपर चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से बजरी माफिया के बारे में पूछताछ कर रही है। एसपी रमेश ने बताया- बजरी के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में एसपी हरफूल सिंह पचपदरा डीएसपी विकास कुमार के सुपरविजन में कल्याणपुर थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम और कल्याणपुर पुलिस ने गांव पिंडारण में अवैध बजरी से भरे डंपरों पर कार्रवाई की। परमिट-डॉक्यूमेंट नहीं मिलने पर कार्रवाई टीम ने बजरी से भरे चारों वाहनों को रुकवाकर रवन्ना और परमिट को चैक किया। डंपर ड्राइवरों के पास कोई लीगल डॉक्यूमेंट नहीं मिला। इस पर पुलिस टीम ने चार डंपरों को जब्त कर लिया। गिरपु्तार ड्राइवरों में जवारहपुरा पचपदरा निवासी गफूर खान, सरवड़ी के मदनलाल, कल्याणपुर निवासी चुतराराम और थोरियों की ढाणी, नागाणा मंडली निवासी भंवराराम को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ अवैध बजरी खनन एवं परिवहन किए जाने पर ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में डीएसटी एएसआई आईदानराम, उदयसिंह, धर्मेद्र कुमार, मुकेश कुमार और पचपदरा थाने के एएसआई जामीन खान, कांस्टेबल हरिराम और अभिषेक शामिल थे।