भीलवाड़ा जिले में हमीरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी और पत्थर का परिवहन करने वाली गाड़ियों को पकड़ा है। पुलिस ने 2 डंपर और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। इन गाड़ियों में अवैध खनन सामग्री भरी हुई थी। मामले में 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दो डंपर और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त थानाप्रभारी सुनील कुमार बेड़ा ने बताया कि भीलवाड़ा एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान 1 डम्पर और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध बजरी से भरा हुआ पकड़ा, जबकि एक अन्य डम्पर में अवैध पत्थर का परिवहन किया जा रहा था। सभी वाहनों को मौके से जब्त कर लिया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार इस मामले में थाना हमीरगढ़ में कुल 3 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध खनन के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगदीश अहीर निवासी समोड़ी और प्रहलाद गुर्जर निवासी देवदा जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे अवैध खनन से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी मिलने की संभावना है।