बूंदी में वन विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पत्थरों से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उप वन संरक्षक आलोकनाथ गुप्ता के निर्देश पर की गई। उन्होंने अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रतिराम भील और रामबाबू के रूप में हुई है। उनके खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रम हूण, वनरक्षक हीरालाल गुर्जर, बाबू सिंह मीणा, संदीप सिंह और राकेश मीणा सहित वन सुरक्षा बूंदी के वनकर्मी शामिल थे।