राजस्थान सरकार ने मंगलवार (14 जुलाई) देर रात 18 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। महानिदेशक (DG) स्तर के दो अफसरों के साथ जोधपुर पुलिस कमिश्नर, अजमेर और भरतपुर रेंज के आईजी भी बदले गए हैं। 4 जिलों में अब नए पुलिस अधीक्षक होंगे। रिफाइनरी हादसे के दौरान चर्चा में आए बालोतरा एसपी का ट्रांसफर भी किया गया है।उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाया गया है। इधर जोधपुर कमिश्नर को पांच महीने से भी कम समय में बदल दिया गया है। ट्रैफिक की कमान मालिनी अग्रवाल के पास अनिल पालीवाल को डीजी ट्रेनिंग एंड ट्रैफिक से डीजी और कमांडेंट जनरल होमगार्ड (जयपुर) लगाया गया है। वहीं, सीनियर आईपीएस मालिनी अग्रवाल को डीजी और कमांडेंट जनरल होमगार्ड से डीजी पुलिस ट्रैफिक के पद पर लगाया है। वहीं, प्रदीप मोहन शर्मा का ट्रांसफर इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी (जयपुर) से एडशिनल कमिश्नर (यातायात और प्रशासन), पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के पद पर किया है। अजेय सिंह राठौड़ को एएसपी वृत्त-किशनगढ़ से कमांडेंट, 7 वीं बटालियन आरएसी (भरतपुर) लगाया गया है। वहीं, अनुष्ठा कालिया का एएसपी बीकानेर सदर, डीसीपी (मुख्यालय) से पुलिस कमिश्नरेट (जयपुर) ट्रांसफर किया गया है। डॉ रवि अजमेर, डॉ प्रीति चंद्रा भरतपुर की रेंज आईजी इस ट्रांसफर लिस्ट में दो बड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) भी बदले गए हैं। इनमें अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह का तबादला आईजी सतर्कता (जयपुर) की पोस्ट पर किया गया है। भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद बिश्नोई का ट्रांसफर आईजी, पुलिस आधुनिकीकरण और कल्याण, (जयपुर) के पद पर किया है। वहीं, पुलिस मॉर्डनाइजेशन और वेलफेयर के आईजी डॉ रवि अजमेर रेंज के नए आईजी होंगे। डॉ प्रीति चंद्रा को आईजी लॉ एंड ऑर्डर से भरतपुर रेंज आईजी के पद पर पोस्टिंग दी गई है। ये ट्रांसफर सबसे ज्यादा चर्चा में फिर बदला कमिश्नर: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में फिर बदलाव हुआ है। शरत कविराज को 23 फरवरी को जोधपुर पुलिस कमिश्नर के पद की जिम्मेदारी दी गई थी। पौने पांच महीने में ही उनका त​बादला कर दिया है। वे अब आईजी क्राइम ब्रांच होंगे। वहीं, सीनियर आईपीएस अंशुमन भोमिया नए कमिश्नर होंगे। वे अभी आईजी एसएसबी हैं। बालोतरा एसपी को हटाया: रिफाइनरी के कारण चर्चित बालोतरा के एसपी का भी ट्रांसफर किया गया है। एसपी रमेश का तबादला एसपी सी.बी.(ह्यूमन राइट्स एंड वीकर सेक्शन्स), जयपुर के पद पर किया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी मुख्यालय राजेश कुमार बालोतरा के नए एसपी होंगे। 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले जोधपुर ग्रामीण एसपी पीडी नित्या अब जोधपुर में ही एसीबी एसपी होंगी। नित्या की जगह अब पंकज यादव जोधपुर ग्रामीण के एसपी होंगे। पंकज यादव अभी आरएसी बटालियन -1 जोधपुर में कमांडेंट हैं। प्रतापगढ़ एसपी बी आदित्य को हनुमानगढ़ एसपी के पद पर लगाया है। हनुमानगढ़ एसपी नरेंद्र सिंह मीणा का तबादला 10वीं आरएसी बटालियन बीकानेर के पद पर किया है। विशाल जांगिड़ को कमांडेंट, 10वीं बटालियन, आरएसी बीकानेर से प्रतापगढ़ एसपी के पद पर लगाया है। …. राजस्थान में ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कैबिनेट मंत्री के बेटे का ट्रांसफर कैंसिल:59 की उम्र में हेडमास्टर का 500KM दूर तबादला, बोले-BJP के लिए काम किया, बदले में यह मिला राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के बेटे दीपक कुमावत के तबादले को लेकर भी सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। पूरी खबर पढ़िए…