भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को जयपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। जल जीवन मिशन (JJM) में हुए करीब 900 करोड़ रुपए के घोटाले में एसीबी की SIT ने यह कार्रवाई की है। आज ही जोशी की शादी की सालगिरह भी है। DIG डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया- ACB SIT सुबह करीब साढ़े चार बजे सैन कॉलोनी, पावर हाउस रोड, जयपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई थी। यहां महेश जोशी को उनके आवास से पकड़ा गया। सुबह करीब 10 बजे जयपुरिया हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल टेस्ट के बाद महेश जोशी को एक बार फिर ACB मुख्यालय लाया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने महेश जोशी को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया। उधर, जोशी ने कहा- मैं निर्दोष हूं, मेरी कोई गलती नहीं। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। यदि मैं खुद को निर्दोष साबित नहीं कर सका तो कुछ ऐसा करूंगा कि किसी को मुझसे कोई शिकायत नहीं होगी। मंदिर जाने की मोहलत मांगी शादी की सालगिरह की वजह से जोशी का आज विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने जाने का कार्यक्रम था। इससे पहले ही सुबह 5:00 बजे एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। जोशी के रिक्वेस्ट करने पर टीम ने उन्हें स्नान करने के बाद शिव मंदिर में जल चढ़ाने की अनुमति भी दे दी थी। घर के पास ही गली में स्थित शिव मंदिर में उन्होंने जलाभिषेक किया। इसके बाद जोशी को ACB मुख्यालय लाया गया। यह खबर भी पढ़ें... गहलोत बोले- महेश जोशी की बिना नोटिस गिरफ्तारी अनैतिक:एसीबी पर राजनीतिक आधार पर कार्रवाई का दबाव, भाजपा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी जलजीवन मिशन घोटाले में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को एसीबी के गिरफ्तार करने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सवाल उठाए हैं। गहलोत ने महेश जोशी की गिरफ्तारी को अनैतिक और दुर्भावनापूर्ण ढंग से की गई गिरफ्तारी करार देते हुए बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- पूर्व मंत्री महेश जोशी को एसीबी के गिरफ्तार करने में कानून के स्पष्ट दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। जब नियम है कि पहले नोटिस देकर पूछताछ की जानी चाहिए। (पूरी खबर पढ़ें) पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…