सीकर जिले के बलारां थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से लाखों रुपए ठग लिए गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला: विदेश भेजने के नाम पर 4.87 लाख रुपए हड़पे प्रकाश सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके परिचित शक्ति सिंह ने उसे विदेश भेजने के लिए चूरू निवासी राजेंद्र सिंह से मिलवाया था। आरोप है कि राजेंद्र सिंह ने कुसुम, संग्राम सिंह, खालिद और करणी सिंह के खातों में कुल 4.87 लाख रुपए जमा करवा लिए। रकम लेने के बाद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही रुपए वापस किए गए। दूसरा मामला: माल्टा और स्लोवाकिया में नौकरी का झांसा, 9.59 लाख रुपए ठगे दूसरे मामले में हारून राशिद खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि बिहार निवासी मनीष कुमार सिंह, मीरा देवी, प्रणब और गुरुग्राम निवासी अतुल ने उसे माल्टा में नौकरी दिलाने का ऑफर दिया था। आरोपियों ने कहा- वहां हर महीने 2 लाख रुपए सैलरी मिलेगी। बाद में वीजा नहीं आने की बात कहकर उसे स्लोवाकिया की एक कंपनी में नौकरी का भरोसा दिया गया। जहां 3 लाख रुपए महीने सैलरी मिलने की बात कही गई। इसके बाद उसे स्लोवाकिया भेज दिया गया, लेकिन वहां कोई नौकरी नहीं मिली। पीड़ित का आरोप है कि वहां उसे धमकाया भी गया। इसके बाद वह वापस भारत लौट आया। आरोपियों ने उससे 9.59 लाख रुपए ठग लिए। --- सीकर के 8 युवकों को चंडीगढ़ की फर्म ने ठगा:रूस में नौकरी के नाम पर 21.59 लाख हड़पे; फर्जी एग्रीमेंट किया