बाड़मेर में शनिवार को हुई कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में सख्ती बरती गई। इस दौरान कानों की बालियां तक उतरवाई गई। वहीं ज्वेलरी पहनकर आए कैंडिडेट्स की ज्वेलरी उतरवाकर एग्जाम में एंट्री दी गई। इसके साथ ही कपड़ों में लगे बड़े और मेटल बटन को भी एग्जाम सेंटर के बाहर उतरवाया गया। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 हो रही है। परीक्षा को लेकर टीचरों को ट्रेनिंग दी गई है। जिले के 8 परीक्षा सेंटरों पर शनिवार सुबह 9 बजे से अभ्यार्थियों की लाइनें लग गई थी। प्रशासन ने परीक्षा सेंटरों पर महिला पुलिसकर्मी के समेत जाब्ता तैनात किया गया है। इसके साथ ही सभी सेंटर की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। कड़ी चैकिंग के बाद दी एंट्री एमबीसी गर्ल्स कॉलेज परीक्षा सेंटर पर अभ्यर्थी कानों में लौंग (आभूषण) पहनकर आया। इस पर पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। पुलिस जवान ने उसकी सहायता करते हुए कानों की बालियां उतरवाई। वहीं एक गर्ल्स पेंट की साइड पॉकेट में बड़ा बटन लगा हुआ था। इस पर उसको रोक दिया। गर्ल्स ने बटन को तोड़कर फेंक दिया। वहीं चूड़िया, आभूषण समेत धागे पहनकर पहुंचे कैंडिडेट्स को ये सभी उतरवाए गए और फिर एंट्री दी गई।