राजसमंद में पिछले 15 दिनों से लेपर्ड का आंतक बना हुआ है। लेपर्ड लगातार गांव में घुसकर पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। अब तक करीब आधा दर्जन गोवंश पर हमला कर चुका है। जिसमे ज्यादातर मवेशियों की मौत हो गई। कुछ मवेशी गंभीर रूप से घायल है। मामला गढ़बोर पंचायत समिति क्षेत्र की अंटालिया ग्राम पंचायत के आत्मा कुंवारिया गांव है। लेपर्ड के आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। मवेशियों पर लगातार हमला कर रहा है ग्रामीणों के अनुसार 3 जुलाई को लेपर्ड ने देवीलाल गुर्जर के बाड़े में घुसकर गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा प्रभु गुर्जर और गोपीलाल गुर्जर के मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया। वहीं भीम सिंह की गाय पर दिनदहाड़े हमला कर उसके पिछले हिस्से को बुरी तरह जख्मी कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जल्द लेपर्ड को पकड़ने की मांग ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई घटनाओं के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण मांगीलाल गुर्जर सहित अन्य लोगों ने विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है, ताकि ग्रामीण भयमुक्त होकर खेती-बाड़ी और दैनिक कार्य कर सकें तथा मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।