जयपुर में महिला विंग कार्यालय का उद्घाटन, सांसद राजेश वर्मा की मौजूदगी में महिलाओं और युवाओं को जोड़ने पर मंथनराजस्थान में संगठन विस्तार की तैयारी में जुटी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए अपनी गतिविधियां तेज करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। जयपुर में पार्टी के महिला विंग कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही राजस्थान में पार्टी का जनाधार बढ़ाने, जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं व युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने महिला प्रकोष्ठ को सक्रिय बनाने और प्रदेशभर में संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रप्रभा भाटिया, राष्ट्रीय सचिव सूरज कुमार बुरड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद शेखावत, जयपुर जिला अध्यक्ष अजीत गौड़, प्रदेश सचिव गोपी चन्द्र सैनी और राजस्थान महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।