सीकर में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 साल के नाबालिग लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग दोपहर के समय घर से निकला था। अगले दिन उसने दूसरे मोबाइल में इंस्टाग्राम भी लॉगिन किया। पुलिस ने लड़के की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके लड़के की तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग की मां ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वह दूसरे जिले के रहने वाले हैं। उनका बेटा सीकर की प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा का स्टूडेंट है। जो 5 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चला गया। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। अगले दिन उसने सुबह 6:30 पर अपना इंस्टाग्राम भी किसी दूसरे मोबाइल में लॉगिन किया है। फिलहाल पुलिस टेक्निकल सोर्स के जरिए नाबालिग की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़के के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। बेटा यहां पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है।