जयपुर में बुधवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया और तेज बारिश हुई। करौली जिले के कई इलाकों में शाम को तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बहने लगा। राजस्थान में इस साल मानसून 8 दिन की देरी से अगले 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है। एक्सपर्ट का दावा है कि 13 साल में ये तीसरा मौका है, जब मानसून जुलाई में एंट्री करेगा। इसके प्रभाव से कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। इस साल जुलाई महीने में राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश होने की आशंका है। मानसून के पहुंचने से पहले 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले तीन दिन अंधड़ की भी चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS… राजस्थान बॉर्डर पर पहुंचा मानसून… … मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…