भरतपुर से मानसून प्रदेश में एंट्री कर चुका है। मानसून की एंट्री के साथ जिले के रूपवास, रुदावल, नदबई, भुसावर सहित कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बयाना में बारिश भी हुई है। किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि किसानों ने अपने खेत में ज्वार बाजरा की फसल बोई हुई है। जिसके लिए पानी की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही जिले के सभी इलाकों में बारिश हो सकती है। किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार किसानों को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि किसानों ने अपने खेतों में ज्वार बाजरे की फसल बोई है। इस समय फसल बोने के लिए पानी की जरूरत है। अगर बारिश नहीं होती है तो, बोई हुई फसल सूख सकती है। साथ ही पशुओं के लिए चारे की भी समस्या खड़ी हो सकती है। जल्द ही बारिश होने की आशंका जिलेभर में बादल छाए होने के कारण उमस का माहौल रहा। कि जगह धूल भरी आंधियां भी चली। वहीं बयाना में बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी।