सीकर में आज सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली हुई है। बादलों की वजह से उमस का असर है और हवा भी नहीं चल रही है। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अभी मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मानसून का असर कमजोर है। मौसम विभाग के अनुसार बरसाती हवा सीकर शेखावाटी में एंट्री करने से पहले कमजोर पड़ गई। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अभी तक सामान्य से भी कम बारिश हुई है। सीकर के मौसम में आज हल्की नमी और उमस महसूस हो रही है। बीती रात हवाएं नहीं चलने से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह से सीकर में हल्के बादल छाए हुए हैं। उमस बढ़ने से लोग परेशान हैं। सीकर में आज एक वेदर प्रेशर बना है जिससे अगले 2 दिनों में कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। अगले 2 दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी दक्षिणी राजस्थान में एंट्री करने के बाद से बरसाती हवाओं की स्पीड कम हो गई। अभी मानसून की ट्रफ लाइन सीकर के ऊपर से गुजर रही है, लेकिन प्रेशर कमजोर होने की वजह से अच्छी बारिश नहीं हो रही है। सीकर में 10 जुलाई को बारिश होने का अनुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार सीकर में अगले 2 दिन बारिश का अनुमान है। हालांकि बारिश और धूप की वजह से उमस बढ़ेगी। सीकर में इस बार सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। आज न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज हुआ बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में बादलों की वजह से धूप की तल्खी कम है और उमस बढ़ी हुई है। इस कारण तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।