राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली की ओर से रविवार को पाली में नीट-2026 परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित की गई। 2011 अभ्यर्थियों के लिए दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक हुई इस परीक्षा में सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक एंट्री दी गई। गेट के बाहर लंबी लाइन रही और सख्त जांच, डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद ही कैंडिडेट्स को अंदर भेजा गया। सभी केंद्रों पर अधिकारी तैनात रहे और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से करवाई गई। गेट के बाहर लंबी लाइन, सख्त जांच के बाद एंट्री परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही कैंडिडेट्स की लंबी कतारें लग गईं। गार्ड द्वारा कैंडिडेट्स के दुपट्टे और अन्य सामान बाहर रखवाए गए। इसके बाद एक-एक कर सभी की जांच की गई और पूरी प्रक्रिया के बाद ही अंदर एंट्री दी गई। डिजिटल वेरिफिकेशन से हुई पहचान एंट्री से पहले हर कैंडिडेट का डिजिटल वेरिफिकेशन किया गया। इसमें आधार कार्ड और एडमिट कार्ड की जांच कर फोटो का मिलान किया गया। कई जगह बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए फिंगरप्रिंट या फेस वेरिफिकेशन किया गया। साथ ही एडमिट कार्ड पर मौजूद सिग्नेचर और डिटेल्स को डिजिटल रिकॉर्ड से मिलाया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई, ताकि रिकॉर्ड सुरक्षित रहे। पांच केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था पाली शहर के बांगड़ कॉलेज में 480, गर्ल्स कॉलेज में 403, बांगड़ स्कूल में 480, बालिया स्कूल में 480 और राजकीय बालिका उमावि मिल एरिया में 168 कैंडिडेट्स के बैठने की व्यवस्था की गई। तय समय पर हुई परीक्षा परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित हुई। एंट्री प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर डेढ़ बजे तक चली। हर केंद्र पर अधिकारी और निगरानी दल परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात किए गए। एक सतर्कता दल द्वारा सभी व्यवस्थाओं की निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हुई।