राजस्थान की 3626 पंचायतों में आज पंच और सरपंच के लिए नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। 1.06 करोड़ वोटर 3626 सरपंचों और 33804 वार्ड पंचों का चुनाव करेंगे। पंचायत चुनावों के दूसरे फेज में 1 करोड़ 6 लाख 56 हजार 127 वोटर हैं, जिनमें 55 लाख 19 हजार 336 पुरुष और 51 लाख 36 हजार 744 महिला वोटर हैं। पंच और सरपंच के चुनावों के लिए कल वोटिंग के तत्काल बाद गिनती शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आएंगे। पहले वार्ड पंचों के वोटों की गिनती होगी और उसके बाद सरपंच के वोट गिने जाएंगे। पंच, सरपंच के लिए नामांकन जारी, 2 बजे चुनाव चिह्न मिलेंगे वार्ड पंच और सरपंच के लिए नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी होती है। दूसरे फेज में चुनाव वाली पंचायतों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नामांकन हुए। साढ़े 11 बजे तक नामांकनों की स्क्रूटनी हुई। दोपहर बाद 2 बजे तक नाम वापसी का अंतिम वक्त था। दोपहर 2 बजे के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन करने के बादर चुनाव लड़ने वाले फाइनल उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित हो चुकी है। एक वोटर दो वोट देगा, बैलट से होगी वोटिंग पंच और सरपंच के चुनाव में ईवीएम से वाटिंग नहीं होगी। पंच-सरपंच चुनाव में बैलेट से वोटिंग होगी। एक वोटर दो वोट देगा, एक वोट वार्ड पंच उम्मीदवार के लिए और दूसरा वोट सरपंच उम्मीदवार के लिए होगा। हाथ से लिखे जाएंगे पंच-सरपंच उम्मीदवारों के नाम पंच-सरपंच चुनाव में बैलेट पेपर पंचायतों में स्थानीय पोलिंग पार्टी ही तैयार करती हैं। आज नामांकन के बाद पंच और सरपंच के फाइनल उम्मीदवार तय हो जाएंगे। पोलिंग पार्टियां आज शाम को बैलेट पेपर तैयार करेंगी। दो तरह के बैलेट पेपर होंगे, एक वार्ड पंच उम्मीदवारों का और दूसरा सरपंच उम्मीदवारों का होगा। इन बैलेट पेपर पर वार्ड पंच और सरपंच उम्मीदवारों के चुनाव चिन्हों के आगे हाथ सरपंचों के नाम लिखे जाएंगे। जोधपुर में सबसे ज्यादा 442 सरपंचों और 3768 वार्ड पंचों के लिए वोटिंग जोधपुर में सबसे ज्यादा 442 पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव हैं। जोधपुर जिले में 442 सरपंच और 3768 वार्ड पंचों के पदों पर वोटिंग होगी। सबसे कम कोटा जिले में केवल 47 पंचायतों में चुनाव हैं। कोटा में 47 सरपंच और 505 वार्ड पंचों के पदों पर वोटिंग होगी। दूसरे फेज में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनावों का गणित दूसरे फेज में जिलेवार वोटर्स का गणित