धौलपुर। राजस्थान की जूनियर और सब-जूनियर पुरुष एवं महिला पिट्टू टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सूरत (गुजरात) रवाना हो गई हैं। यह प्रतियोगिता 03 मई से 06 मई 2026 तक सूरत में आयोजित की जाएगी। टीमें स्वराज एक्सप्रेस से रवाना हुईं। राजस्थान पिट्टू एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए टीम को एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को जीत का आशीर्वाद दिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कार देने की घोषणा भी की। एसोसिएशन के महासचिव विजय शर्मा ने बताया कि टीम का चयन 15 अप्रैल 2026 को अध्यक्ष की देखरेख में किया गया था। टीम कोच मीना चौधरी और अनीता कुमारी ने खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। यह दल कुल 40 सदस्यीय है, जिसमें विभिन्न वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं। जूनियर पुरुष वर्ग में मोहित चौधरी (कप्तान), हितेश चौधरी, गिरीश समोटा, अविश यादव, लकी मीना, अंश शर्मा, मोहित मीना, लवीश चौधरी, युद्धराज लंबा और विशाल मीना शामिल हैं। जूनियर महिला वर्ग में साक्षी (कप्तान), रवीना, अक्षिता, सोनू, समीक्षा, खुशबू, खुशी मीना, रीना और दीपिका को जगह मिली है। सब-जूनियर पुरुष वर्ग में दक्ष (कप्तान), चेतन, अमन, दिव्यांशु, युवराज, उमेश, हर्ष, आदित्य, दीपेश और दीपू शामिल हैं। सब-जूनियर महिला वर्ग में खुशी मीना (कप्तान), निहारिका, आदित्य राम, अल्पना जाट, प्रिया, महक, राधिका चौधरी और मानसी चौधरी टीम का हिस्सा हैं। टीम के रवाना होने पर खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।