राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 RPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार- कई जिलों और पुलिस आयुक्तालयों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। हाल ही में प्रमोट हुए 36 अधिकारियों को नए पदों पर नियुक्ति दी गई है। पाली, अलवर, अजमेर, जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर और बाड़मेर समेत कई जिलों में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) लगाए गए हैं। सरकार ने कुछ पूर्व तबादला आदेशों में संशोधन भी किया है। हिम्मत सिंह का सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय जयपुर से अनुसंधान सेल बारां के पद पर किया गया ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया। वहीं यशपाल त्रिपाठी को कालीबाई महिला बटालियन, अलवर के पद के साथ-साथ ASP पीटीएस अलवर के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। देखिए ट्रांसफर लिस्ट…