राजस्थान पुलिस में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। 52 पुलिस निरीक्षकों (CI) को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाया गया है। पदोन्नत अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में तैनात किया गया है। अधिकारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीआईडी जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। नरपत सिंह चारण बने ACB जयपुर में डिप्टी एसपी नरपत सिंह चारण को ACB जयपुर में डिप्टी एसपी बनाया गया है। रविन्द्र कुमार और मुकेश शर्मा को राजस्थान पुलिस एकेडमी (RPA) में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है, जबकि महावीर सिंह यादव को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) जयपुर में जिम्मेदारी सौंपी गई है। मदन लाल को प्रतापगढ़, आनंद कुमार को श्रीगंगानगर, बुद्धाराम को बाड़मेर, पुरुषोत्तम महरिया को भरतपुर, निरंजन प्रताप सिंह को जालोर और रामनिवास मीणा को अलवर में साइबर क्राइम के उप पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर किया गया है, जिसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना और विशेष इकाइयों की कार्यक्षमता बढ़ाना है। अब देखिए, सभी 52 उप पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर की लिस्ट सात एडीजीपी को सौंपी गई रेंजों की कमान, कानून-व्यवस्था की करेंगे सीधी निगरानी वहीं प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए सात अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (ADGP) स्तर के अधिकारियों को विभिन्न रेंजों की जिम्मेदारी सौंपी है। इस व्यवस्था के तहत अब वरिष्ठ अधिकारी सीधे रेंज स्तर पर निगरानी कर पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारेंगे। यह संशोधित आदेश महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार अग्रवाल ने जारी किए है। इसके पीछे उद्देश्य जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा करना और पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं को प्रभावी तरीके से लागू करना है। आदेश के अनुसार एडीजी कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ के. को भरतपुर रेंज, एडीजी एटीएस, एजीटीएफ दिनेश एम. एन. को जयपुर रेंज, एडीजी कम डायरेक्टर आरपीए संजीव कुमार नर्जारी को बीकानेर रेंज, एडीजी एसओजी विशाल बंसल को कोटा रेंज, एडीजी मुख्यालय हवा सिंह घुमरिया को जोधपुर रेंज और आयुक्तालय, एडीजी विजिलेंस एस. सेंगथिर को उदयपुर रेंज और एडीजी आर्म्ड बटालियन रुपिन्दर सिंघ को अजमेर रेंज का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इन वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने रेंज में कानून-व्यवस्था की स्थिति की नियमित समीक्षा, पुलिस कार्यों की मॉनिटरिंग और अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे न केवल प्रशासनिक निगरानी मजबूत होगी, बल्कि जमीनी स्तर पर पुलिस की कार्यक्षमता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।