राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर बाड़मेर की पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान थानेदार लिच्छाराम से हाथ मिलाते हुए एसपी चूनाराम जाट ने जब उनसे पूछा-रिटायर्ड कब हो रहे हो ? इस पर लिच्छाराम ने मुस्कराते हुए जवाब दिया- सर, अभी टाइम है। इससे पूर्व पुलिस स्थापना दिस पर परेड, पौधारोपण, ब्लड डोनेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित ​किए गए। कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया और अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अधिकारी बोले- ऐसे कार्यक्रम मनोबल को मजबूत करते है अधिकारियों ने अपने संबोधन में पुलिस परिवार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द और मनोबल को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में एएसपी नितेश आर्य, एएसपी प्रभु दयाल धानिया, डिप्टी रमेश शर्मा, पुलिस लाइन संचित निरीक्षक मनोहरलाल बिश्नोई सहित कई अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। संचालन हरीश जांगिड़ एवं सुश्री नक्षत्री ने किया। गुरुवार को सुबह पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद एसपी चूनाराम जाट, एएसपी नितेश आर्य समेत डीएसपी अधिकारियों ने पुलिस लाइन में पौधारोपण किया। वहीं एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समेत पुलिस जवानों को सर्वोत्तम, अतिउत्तम और उत्तम से सम्मानित किया गया। अधिकारी और जवानों ने किया ब्लड डोनेट पुलिस लाइन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। जिसमें पुलिस अधिकारी और जवान बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेट कर रहे है। अधिकारियों का कहना है कि रक्तदान महादान है। हर इंसान को रक्तदान करना चाहिए।