उदयपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपए कीमत की शराब जब्त की है। साथ ही 2 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में उपयोग ली गई कार भी जब्त की है। पाटिया थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजस्थान-गुजरात बॉर्डर स्थित झांझरी नाका पर नाकाबंदी की गई। 86 कार्टन बरामद नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से राजस्थान निर्मित 62 कर्टन बीयर और 26 कर्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल 88 कर्टन जब्त किए। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो चालक रणजीत डामोर तथा उसके साथी निलेश मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। कोई वैध लाइसेंस नहीं था दोनों शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहे थे। इनके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे जांच जारी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाधिकारी के अलावा एएसआई हरीश कुमार, एएसआई वालचंद, हैड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद और कांस्टेबल रणजीत शामिल थे।