राजसमंद के कांकरोली थाना सर्कल में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। मेडतिया-मोही क्षेत्र में दबिश, खनन विभाग को बुलाया कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया- पुलिस टीम ने मेडतिया-मोही क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर दबिश दी। मौके पर एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर खनन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। दो आरोपी गिरफ्तार, शांति भंग का आरोप कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोही निवासी 30 वर्षीय विपुल खटीक और 20 वर्षीय सुनील धोबी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक, ऑपरेटर और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।