मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में बुधवार को भी 2 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जयपुर सहित आसपास के एरिया में आज सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है। वहीं, 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होने और उससे बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट है। राजस्थान में मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। 10 से ज्यादा जिलों में हुई बरसात पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक समेत कई जिलों के मौसम में दोपहर बाद बदलाव हुआ। इन एरिया में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादल छाने लगे। हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर के कई इलाकों में ओले गिरे और बारिश हुई। राजधानी जयपुर के आसपास के एरिया में भी दोपहर बाद बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मंगलवार दिन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कोटा, चित्तौड़गढ़ में 37.9 और 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 20 से ज्यादा जिलों में होगी बरसात बीते कई दिनों से हो रही बरसात और ओले गिरने श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, डीडवाना-कुचामन सहित कई जिलों में रबी की फसलों को नुकसान हुआ है। कल से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इसके असर से अप्रैल के शुरुआती दिनों में भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल तक प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में हल्की बरसात हो सकती है।