सीकर जिले में 26 साल की विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर रेप किया। आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। जिन्हें अब वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 26 साल की विवाहिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके पड़ोसी गांव के रहने वाले युवक से उसकी पहचान थी। उस युवक ने विवाहिता से बातचीत करना शुरू किया और दोस्ती कर ली। आरोपी युवक विवाहिता को कहता कि वह उससे शादी करेगा। काफी बार विवाहिता ने मना कर दिया लेकिन आरोपी युवक लगातार एक ही बात कहता रहा। आरोपी युवक ने विवाहिता को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। यहां पर पहली बार उसके साथ रेप किया। रेप करने के दौरान आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकियां देकर कई बार रेप किया। जब भी विवाहित शादी करने की बात कहती तो आरोपी कहता कि जल्द ही शादी करेगा। लेकिन अब उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और धमकी दी कि यदि रेप के बारे में किसी को बताया तो फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।