स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने डमी कैंडिडेट बैठाकर वनरक्षक बनी युवती को अरेस्ट किया है। रीट भर्ती में भी डमी कैंडिडेट से एग्जाम दिलवाने से पहले जयपुर की सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था। पुलिस केस दर्ज होने के बाद भी धोखे से पुलिस सत्यापन बनवाकर आरोपी युवती ने वनरक्षक जॉब की जॉइनिंग की थी। एसओजी की ओर से फिलहाल आरोपी युवती से पूछताछ की जा रही है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 चीटिंग मामले में आरोपी प्रमिला (29) निवासी सरनाऊ सांचौर जालोर को अरेस्ट किया गया है। वह वनरक्षक वनपाल नाका जीरावल रेवदर सिरोही है। राजसमंद के कांकरोली में आया था एग्जाम सेंटर वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 की एग्जाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से साल-2022 में आयोजित हुई थी। 13 नवम्बर-2022 को प्रमिला का एग्जाम सेंटर राजसमंद के कांकरोली में आया था। मेन कैंडिडेट प्रमिला की ओर से अपनी जगह पर वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 में डमी कैंडिडेट को बैठाकर परीक्षा दिलवाई थी। डमी कैंडिडेट के जरिए परीक्षा पास कर वनरक्षक भर्ती में उसका चयन हुआ था। एसओजी में साल-2025 में दर्ज प्रकरण में जांच के दौरान चीटिंग का पता चलने पर आरोपी प्रमिला को अरेस्ट किया गया है। रीट भर्ती में पकड़ी गई थी एसओजी की जांच में सामने आया कि प्रमिला की ओर से रीट भर्ती परीक्षा-2021 में भी अपने जगह डमी कैंडिडेट की फोटो लगाकर एग्जाम दिलवाने वाली थी। एग्जाम देने से पहले ही सिंधीकैंप थाना पुलिस ने दोनों (मेन व डमी कैंडिडेट) को पकड़ लिया था। सिंधीकैंप थाने में दर्ज केस की बात छिपाई साल-2021 में जयपुर के सिंधीकैम्प थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। प्रमिला ने वन रक्षक की जॉइनिंग के दौरान सिंधीकैम्प थाने में दर्ज प्रकरण की बात छिपाई। सांचौर थाना पुलिस ने केस दर्ज की बात छिपाकर पुलिस सत्यापन बनवाकर वनरक्षक पद की जॉब ज्वाइन कर ली थी।