यपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 9 मई को होने वाले राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के अहम मुकाबले से पहले गुरुवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर नेट प्रैक्टिस की। शाम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह और फोकस साफ नजर आया। बल्लेबाजों ने जहां बड़े शॉट्स की जमकर तैयारी की, वहीं गेंदबाजों ने अपनी लाइन-लेंथ पर खास काम किया। बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लगाए लंबे शॉट्स राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नेट्स में लगातार लंबे शॉट लगाने की कोशिश करते नजर आए। उन्होंने स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वहीं जयपुर के युवा खिलाड़ी अशोक शर्मा गेंदबाजी प्रैक्टिस के दौरान पूरे लय में दिखाई दिए और उन्होंने नेट्स में कई शानदार गेंदें डाली। खिलाड़ी अलग-अलग नेट्स में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग ड्रिल करते आए नजर प्रैक्टिस सेशन के दौरान यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी भी अलग-अलग नेट्स में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग ड्रिल करते नजर आए। खिलाड़ियों ने कैचिंग, रनिंग बिटवीन द विकेट और डेथ ओवर रणनीति पर भी खास फोकस किया। स्टेडियम में मौजूद फैंस खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। IPL पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स दरअसल, SMS स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स फिलहाल आईपीएल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है, जबकि गुजरात टाइटंस पांचवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम को प्लेऑफ की रेस में बड़ी बढ़त मिल सकती है। दोनों टीमों के खिलाड़ी तैयारियों में जुटे राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाकर जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि गुजरात टाइटंस भी लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर टॉप-4 में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इसी वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ी मुकाबले से पहले किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते और पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। जयपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह स्टेडियम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैच को लेकर जयपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है।