राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सेक्शन ऑफिसर प्रवीण कुमार को टेलीग्राम पर मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद पीड़ित अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत में पीड़ित ने एक महिला समेत कई लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। प्रवीण कुमार के मुताबिक, आरोपी महिला का परिचित है। उसने मैसज के जरिए लिखा कि वो मेरी जान है, गोली मार दूंगा। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित अफसर ने महिला की ओर से प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उसे टेलीग्राम पर मैसेज कर धमका रहा है। वहीं दूसरी तरफ वह महिला पहले ही सेक्शन ऑफिसर प्रवीण कुमार समेत 10 लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगा चुकी है। इस मामले में जांच के आधार पर आयोग में सुनवाई भी चल रही है। पीड़ित को गोली मारने की दी गई धमकी पीड़ित सेक्शन ऑफिसर प्रवीण मीणा ने थाने में शिकायत देकर बताया कि वह राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 10 अप्रैल को सुबह सवा 10 बजे अज्ञात व्यक्ति की ओर से उनके मोबाइल नंबर पर संचालित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का कोई परिचित है आरोपी शिकायत में आशंका जताई कि यह अज्ञात व्यक्ति महिला का कोई परिचित व्यक्ति है। क्योंकि लगभग 2 महीने पहले आयोग में हुई रिव्यू डीपीसी में मतभेद की स्थिति उत्पन्न होने से महिला ने द्वेषतापूर्ण ऑफिस में कामकाजी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। व्यक्तिगत सुनवाई के लिए अपना पक्ष रखने के लिए 15 अप्रैल को आयोग में उपस्थित होना है। इस षड्यंत्र में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं। ऐसे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैसेज करके डरा-धमकाकर जबरन दायर झूठी शिकायत पर हामी भराने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से मेरा परिवार किसी प्रकार की अनहोनी से डरा और सहमा हुआ है। अत: अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पढें ये खबर भी…. RPSC की महिला अफसर पर कर्मचारियों ने किए भद्दे कमेंट्स:शिकायत में 11 लोगों पर गंभीर आरोप, लिखा- यह इज्जत पर हमला है राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में तैनात महिला अधिकारी ने 11 पुरुष कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि ये कर्मचारी भद्दे कमेंट करते हैं। आयोग ने आरोपी सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही महिला उत्पीड़न कमेटी ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पूरी खबर पढें