राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित होने जा रही सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का आज पहला दिन है। आज परीक्षा की पहली पारी में कैंडीडेट्स को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया गया। सीकर में एसके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्यर्थी से हाथों की चूड़ियां उतरवायी गई। कई अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे धागे काटे गए। एक कैंडिडेट दौड़ता हुआ आया एसके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने से पहले एक कैंडिडेट दौड़ता हुआ आया और फिर उसे सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा की पहली पारी 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। इसके लिए 9 बजे तक अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश किया गया। दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक है। 15 जुलाई को एग्जाम नहीं है सीकर में 17 जुलाई तक यह परीक्षा चलेगी। हालांकि 15 जुलाई को एग्जाम नहीं है। सीकर में परीक्षा को देखते हुए 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 14870 कैंडिडेट एग्जाम देंगे। परीक्षा के चलते सीकर में निगरानी के लिए 81 सुपरवाइजर,17 कॉर्डिनेटर और कई फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है।