सीकर जिले के हीरवास क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक स्थान पर आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। सीकर और नागौर आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों जगहों से भारी मात्रा में स्प्रिट और शराब निर्माण में यूज होने वाला अन्य सामान जब्त किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। आबकारी विभाग जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगा। पहले देखिए, कार्रवाई की 4 PHOTO'S पोल्ट्री फार्म और रिहायशी मकान में चल रही थी फैक्ट्रियां यह कार्रवाई सोमवार दोपहर को सीकर के दांतारामगढ़ के हीरवास गांव में की गई। दरअसल, टीम को इनपुट मिला था कि गांव में एक पोल्ट्री फार्म और एक रिहायशी मकान में देशी शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस इनपुट के आधार पर आज सीकर जिले के आबकारी विभाग के निरोधक दल के EO रामसहाय जाट, पेट्रोलिंग ऑफिसर महेश मील और नागौर जिले के आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम जब पोल्ट्री फार्म में पहुंची तो वहां पर स्प्रिट के कई ड्रम और भारी मात्रा में खाली पव्वे, होलोग्राम सहित पैकेजिंग का सामान मिला। लेकिन इसी बीच आरोपियों को भनक लग गई। ऐसे में आरोपी रिहायशी मकान में टीनशेड के नीचे चल रही अवैध फैक्ट्री को आग लगाकर मौके से फरार हो गए। जब टीम वहां पहुंची तो आग लगी हुई मिली। पुलिस ने तुरंत दमकल को मौके पर बुलाया और आग बुझाई। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम को वहां से भी स्प्रिट के कई ड्रम और अन्य सामान मिले। लोकल पुलिस को नहीं थी खबर इस मामले में दांतारामगढ़ पुलिस की भी लापरवाही सामने आई। थाना इलाके में इतनी भारी मात्रा में अवैध शराब तैयार की जा रही थी। धड़ल्ले से शराब तैयार करके सप्लाई हो रही थी, इसके बावजूद पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई।