राजसमंद | 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 14 वर्ष छात्र हैंडबॉल का प्रशिक्षण शिविर पूरा हो गया। शिविराधिपति तुलसीराम कुमावत ने बताया कि शिविर पीएमश्री राउप्रावि लवाणा में आयोजित हुआ। पांच दिन का प्रशिक्षण पर्ल ग्रेस एकेडमी भाणा में कराया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी शंकर खींची रहे। अध्यक्षता एडीईओ प्रारंभिक शिक्षा राजेंद्रसिंह चारण ने की। कार्यक्रम में कमलेश्वर पुरोहित उप प्रधानाचार्य, श्यामसिंह सिसोदिया, मुकेश पालीवाल, बीकानेर से राजेंद्रसिंह बिट्टू, सचिव अंबालाल ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रशिक्षक शिवदानसिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ी उमरिया में 27 अक्टूबर से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के साथ मैनेजर उम्मेदसिंह रहेंगे। सह प्रशिक्षक शिवराजसिंह राठौड़ रहेंगे। सह मैनेजर अक्षय राजसिंह रहेंगे। चीफ डे मिशन के रूप में नीतेश बैरागी टीम के साथ रहेंगे। राजेंद्रसिंह चारण ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की बात कही। पर्ल ग्रेस एकेडमी भाणा के निदेशक पुरुषोत्तम कुमावत ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक मुकेश दाधीच, सुशीला व कांता कुमारी मौजूद थी।